Tranding
Sun, 31 May 2026 01:11 PM

मैट्रिक की परीक्षा देनेआई एक छात्रा का हुआ अपहरण

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

मैट्रिक की परीक्षा बेतिया देने आई एक नाबालिक छात्रा का कतिपय तत्वों ने अपहरण कर लिया है। घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि जोगापट्टी के एक गांव की एक नाबालिक लड़की का मामला है। इस मामले में लड़की की मां की शिकायत पर अज्ञात अपराधी के विरुद्ध कालीबाग ओपी में प्राथमिकी दर्ज की गई है।थानाअध्यक्ष, विवेक कुमार बालेंदु ने संवाददाता को बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।प्राथमिकी में लड़की की मां ने बताया है कि उनकी 16 वर्षीय बेटी, मैट्रिक के परीक्षा देने आई थी, 23 फरवरी को 11:40 बजे घर जाने के लिए उनकी बेटी का भतीजा ने छावनी में बस पर चढ़ा दिया,बेटी रात के 9:00 बजे तक घर नहीं पहुंची तो खोजबीन शुरू कर दी गई, इसके बाद मां ने प्राथमिकी दर्ज कराई।

Karunakar Ram Tripathi
112

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap