Sat, 13 Jun 2026 02:00 PM

जिला के एक मजदूर की हल्द्वानी में हुई मौत, फैली सनसनी, मचा कोहराम।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

जिला के मझौलिया थाना क्षेत्र के जोकटिया का रहने वाला एक मजदूर जो हल्द्वानी में काम करने के लिए गया था, मजदूरी करने के क्रम में घटना होने से मृत्यु हो गई।मृतक का नाम,बेचूआलम,उम्र 32 वर्ष के रूप में की गई है। मृतक का शव देर शाम एंबुलेंस से उसके पैतृकआवास पहुंचा।शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 2 दिन पूर्व ही हल्द्वानी में उसकी मौत हुई थी। बेचूआलम पाइप लाइन का काम करता था,कुछ दिन पहले गांव के ठेकेदार के साथ काम करने गया था। इंस्पेक्टर विश्व मोहन चौधरी ने संवाददाता को बताया कि इस मामले में कोई आवेदनअभी तक नहीं प्राप्त है,मामला यहां घटित नहीं हुआ है। मजदूर के परिजन ने बताया कि 6 महीना पूर्व एक ठेकेदार के साथ काम करने के लिए गया था।मृतक के परिजनों ने बताया कि उस समय किसी को भी इस बात का इल्म नहीं था कि बेचू का इस प्रकार का घटना से उसका शव गांव में लौटेग,मजदूर की मौत के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पड़ा हुआ है।परिजनों ने ठेकेदार पर हत्या का आरोप लगाया है। शव पहुंचने के बाद गांव में कोहराम मच गया है,ग्रामीण में गम का माहौल छा गया है।

Karunakar Ram Tripathi
130

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap