Tranding
Sat, 30 May 2026 05:18 AM

युवक ने कर्ज से बचने के लिए पुलिस को दी झूठी लुट की सूचना, हुआ गिरफ्तार।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

एक युवक ने कर्ज से छुटकारा पाने के लिए पुलिस को 18 हजार और बाइक की लूट का झूठा सूचना देकर फंस गया। घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि चनपटिया थाना क्षेत्र के खोरा,वार्ड नंबर 3 के रहने वाला,मुकेश कुमार ने पुलिस को झूठी लुट की सूचना दी।उसने दावा किया था कि महना कैथोलिया मुख्य मार्ग पर महना मुशहरी के पास स्थित पीपल के पेड़ के पास 3 अज्ञात बदमाशों ने उसकी बाईक के साथ 18 हजार रुपया लुट लिया है। जिला पुलिस कप्तान, डॉक्टर शौर्य सुमन ने एसडीपीओ, विवेक दीप के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर,जांच शुरू की, इसमें पता चला कि मुकेश ने अपनी बाईक को कृषि बाजार में छिपा रखा था,वहीं अपना मोबाईल महना चूहाड़ी पथ में बबलु पाण्डेय के घर से लगभग 100 मीटर पूर्व की झाड़ियों में छिपा दिया था।

पुलिस ने कड़ी पूछताछ के बाद बाईक और मोबाइल को बरामद कर लिया,पुलिस ने 

मुकेश कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Karunakar Ram Tripathi
125

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap