Tranding
Wed, 17 Jun 2026 01:50 PM

जयंती पर बिहार लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद की प्रतिमा का किया गया अनावरण

रिपोर्ट:विनोद विरोधी

गया, बिहार

बिहार लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद की 103वीं जयंती समारोह पर जिले के मोहनपुर प्रखंड के टेश्वार गांव स्थित पैक्स भवन के परिसर में उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस अवसर पर स्थानीय समाजसेवी व शिक्षक निरंजन कुमार ने कहा कि अमर शहीद जगदेव प्रसाद शोषितों की राजनीति में भागीदारी के लिए अपनी कुर्बानी दी तथा वे आजीवन शोषितों ,वंचितों के उत्थान हेतु संघर्षरत रहे। वे समाज में व्याप्त छुआछूत,अंधविश्वास व पाखंड के खिलाफ अपनी आवाज जन जन तक पहुंचाने का काम किया। वहीं सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप कुमार ने बताया कि शहीद जगदेव की प्रतिमा का स्थापना कर यह संदेश देने का प्रयास किया गया है कि हम उनके मार्गों पर चलकर समाज में बदलाव ला सकें।इस अवसर पर मौजूद अन्य लोगों में पूर्व सरपंच उषा कुमारी,अनुज कुमार,पंकज कुमार,प्रिया कुमारी,सिकंदर कुमार, रंजीत कुमार, अशोक कुमार, शिवनाथ प्रसाद, पवन कुमार,महेंद्र प्रसाद, निरज कुमार,जयराम प्रसाद, राजेश शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Karunakar Ram Tripathi
156

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap