Tranding
Mon, 09 Nov 2026 12:38 AM

टैक्स बार एसोसिएशन के उपचुनाव में अमित शुक्ला एडवोकेट निर्विरोध महामंत्री निर्वाचित

हफीज़ अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश

टैक्स बार एसोसिएशन के उपचुनाव में अमित शुक्ला एडवोकेट को सर्वसम्मति से निर्विरोध टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल की अध्यक्षता में महामंत्री चुना गया है। यह चुनाव संघ के सदस्यों के बीच आपसी समर्पण और एकता का प्रतीक रहा।इस शुभ अवसर पर अमित शुक्ला एडवोकेट ने अपनी नई जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए संघ के सभी वरिष्ठ सदस्यों, सहयोगियों और मित्रों का हार्दिक आभार व्यक्त किया। विशेष रूप से उन्होंने संघ के सम्मानित वरिष्ठजन वी.के. निगम, दिनेश प्रकाश,संजय गुप्ता,एस.एस. निगम कोधन्यवाद दिया।अपने उद्बोधन में अमित शुक्ला एडवोकेट ने संघ के सभी सदस्यों को आश्वस्त किया कि वे संगठन की प्रगति और समृद्धि के लिए पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने संघ की एकता, विकास और पारदर्शिता को सर्वोपरि रखते हुए, सभी सदस्यों के हित में नए प्रयासों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।यह चुनाव संघ की सशक्त नेतृत्व परंपरा को आगे बढ़ाने और संगठन की मजबूती को दर्शाने वाला एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर प्रमोद अग्रहरी, रवि कुमार शुक्ला अरुण कुमार श्रीवास्तव आदि लोगों ने फूल माला पहनना का स्वागत किया।

Karunakar Ram Tripathi
118

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap