Tranding
Fri, 29 May 2026 08:38 PM

मदरसा बोर्ड की फोकानिया, मौलवी की परीक्षा शांतिपूर्ण सौहार्दपूर्ण,कदाचारमुक्त माहौल में हुई संपन्न

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

बिहार राज्य मदरसा परीक्षा बोर्ड के दोबारा संचालित जिला में फोकानिया,मौलवी की परीक्षा,बहुत ही शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण, कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हो गई।यह परीक्षा,20जनवरी से 27 जनवरी तक जिला के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर चलती रही।

इस परीक्षा के संचालन हेतु जिला स्तर पर तैयारी की जा चुकी थी,जिसमें परीक्षा केंद्रों पर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस बल की तैनाती की गई थी,सभी परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों को पूरी जांच पड़ताल के बाद परीक्षा केंद्र के हाल में जाने दिया जा रहा था।परीक्षा केंद्र संचालक,उस केंद्र पर तैनात वीक्षक भी बड़ी

मुस्तैदी के साथ अपनी ड्यूटी कोअंजाम दे रहे थे। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे,जिसके माध्यम से सभी परीक्षार्थियों, विक्षकों,परीक्षा संचालकों के कार्य करने की शैली,कार्य कुशलता पर पैनी नज़र थी।

परीक्षार्थियों को परीक्षा दिलाने के लिए उनके अभिभावक को परीक्षा केंद्र तक आते थे और परीक्षार्थी के अंदर जाने के बाद चले जाते थे।

बिहार राज्य मदरसा बोर्ड के द्वारा संचालित, फोकानिया, मौलवी की परीक्षा जिला के 11 केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई।

Karunakar Ram Tripathi
149

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap