Tranding
Fri, 27 Feb 2026 11:50 PM

पुलिस केंद्र बेतिया में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का हुआ आयोजन।

ब्यूरो चीफ़ शहाबुद्दीनअहमद

बेतिया, बिहार।

स्थानीय मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अंतर्गतअवस्थित,पुलिस केंद्र बेतिया में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया,इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि,पुलिस उपमहानिरीक्षक चंपारण रेंज,प्रणव कुमार परवीन ने की। इस अवसर पर एसपी बेतिया,उपेंद्र नाथ वर्मा,एसपी बगहा,किरण कुमार जाधव, पुलिसअधीक्षक,मोतिहारी के अलावा रेंज के सभी पुलिस पदाधिकारी व पुलिस कर्मी उपस्थित थे।इस मौके पर, डीआईजी चंपारण रेंज ने परेड की सलामी ली और इसका निरीक्षण भी किया, उन्होंने रेड में शामिल सभी पुलिसकर्मियों को भी प्रशस्ति पत्र और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया,प्रशस्ति पत्र और सम्मान पाने वालों में सभी थानाअध्यक्ष थे। तत्पश्चात पुलिस उपमहानिरीक्षक,प्रणव कुमार प्रवीण ने सभी पुलिस पदाधिकारियों,कर्मियों को पारितोषिक वितरण समारोह में सभों को प्रशस्ति पत्र,सम्मान पत्र, मेडल,देकर सम्मानित किया। प्रशस्ति पत्र सम्मान पत्र और मेडल पाने वालों में, पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण उपेंद्र नाथ वर्मा पुलिस अधीक्षक बगहा पुलिस जिला किरण कुमार जाधव,पुलिसअधीक्षक,पूर्वी चंपारण रहे। पुलिस उपमहानिरीक्षक को प्रणव कुमार प्रवीण ने सभी पुलिस पदाधिकारियों कर्मियों की जमकर तारीफ की,साथ ही उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना भी की। उन्होंने यह भी बताया कि यह पारितोषिक वितरण सम्मान समारोह में कुछ देरी हो गई है, पुलिस उपमहानिरीक्षक के हाथों सभी ने प्रशस्ति पत्र,सम्मान पत्र और मेडल पाकर गौरवान्वित हुए,और अपने कार्यों के प्रति अधिक जागरूक होकर कार्य करने की जिज्ञासा व्यक्त की, ताकि अपराध और अपराधी पर नियंत्रण किया जा सके,साथ ही अपराधियों को पकड़ कर सलाखों के पीछे दिया जा सके, जिससे उनका मनोबल को तोड़ा जा सके।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
177

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap