Tranding
Wed, 29 Apr 2026 01:39 PM

बजरकर पंचायत के पूर्व पैक्स अध्यक्ष कामेश्वर प्रसाद का ठंड लगने से मौत।

रिपोर्ट: विनोद विरोधी 

गया, बिहार।

जिले के बाराचट्टी प्रखंड अंतर्गत बजरकर पंचायत के पूर्व पैक्स अध्यक्ष कामेश्वर प्रसाद उर्फ मास्टर का देहांत आज दोपहर 2:00 बजे के करीब ठंड लगने से हो गया है।वे 70 वर्ष के थे तथा 2004 से लगातार तीन बार 2019 तक पैक्स अध्यक्ष चुने गए थे। दिवंगत कामेश्वर प्रसाद अपने पीछे पत्नी,एक पुत्र व पांच बेटियों समेत नाती पोतों से भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। वर्तमान में मृत्यु के पूर्व वे सरवां बाजार स्थित अपने मिल पर गए थे,जहां उन्होंने सूबे में चल रही भीषण शीत लहरी का शिकार हो गए।ठंड से प्रभावित होने के पश्चात परिजनों ने बेहतर इलाज हेतु गया ले जाने के क्रम में रास्ते में मौत हो गई।ठंड से मौत के बाद आज देर शाम उनके शव को अंतिम संस्कार स्थानीय गुलसकरी नदी के तट पर किया गया।जहां उनके पुत्र ने मुखाग्नि दी।कामेश्वर प्रसाद के असामयिक निधन पर इलाके में अनेक लोगों ने शोक प्रकट किया है और कहा है कि उनके निधन से इलाके की अपूरणीय क्षति हुई हैं। शोक प्रकट करने वाले में पूर्व मुखिया गोपाल प्रसाद, पूर्व सरपंच केदार पासवान पैक्स अध्यक्ष अरुण कुमार समेत अन्य लोग शामिल हैं।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
69

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap