Tranding
Mon, 15 Jun 2026 01:39 PM

संदिग्ध स्थिति में गर्भवती महिला की हुई मौत।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

थाना क्षेत्र के बहुअरवा वार्ड नंबर 9 निवासी,रिजवान आलम की पत्नी,रिजवाना खातून,उम्र 24 वर्ष की मृत्यु संदिग्ध परिस्थिति में हो गई। घटना की सूचना पर शनिचरी थाने के पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया। घटना शाम करीब 4:00 की बताई गई है। थानाअध्यक्ष, कृष्ण मुरारी ने संवाददाता को बताया कि महिला के संदिग्धय स्थिति में मौत की सूचना मिली है,शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया गया। आवेदन मिलने के बाद अग्रसर कार्रवाई की जाएगी। जीएमसीएच में उपस्थित मृतिका का की मां बलथर थाना क्षेत्र के मढिया गांव निवासी, बिस्मिल्लाह खातून ने संवाददाता को बताया कि रिजवाना दो मां की गर्भवती थी,उसका एक पुत्र और रेहान अली 15 महीने का है, पहले से कोई बीमारी नहीं थी, मृतिका का के ससुर इस्लाम मियां ने बताया कि विगत दो दिन पूर्व उसको तेज बुखार हुआ था,दवा चल रही थी, मगर कैसे इसकी मौत हो गई, यह पता नहीं चल सका है। मृतिका की मां बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्टआने के बाद ही मृत्यु की स्थिति पता चल पाएगी।

Karunakar Ram Tripathi
141

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap