Tranding
Fri, 29 May 2026 04:28 AM

निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान नवजात का मृत्यु होने पर परिजनों ने काटा बवाल।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

एक निजी क्लीनिक में एक बच्चे की इलाज के दौरान मौत होने से परिजनों ने जमकर बवाल काटा,परिजनों ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशीत परियोजन को समझा बूझकर मामला शांत कर दिया। घटना बेतिया नगर के कोतवाली चौक की बताई गई है।नगर थानाअध्यक्ष, मनोज कुमार सिंह ने संवाददाता को बताया कि मृत् नवजात की पहचान बगहा के प्रवीण सोनी के बेटा के रूप में की गई है। थानाअध्यक्ष नेआगे बताया कि नवजात बच्ची के मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाकर जमकर बवाल काटा,साथ ही सड़क को जाम कर दिया, मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा बूझकर मामला शांत कर दिया। मृतक के पिता प्रवीण सोनी ने संवाददाता को बताया कि 25 दिसंबर की दोपहरअपने नवजात को बेतिया के कोतवाली चौक स्थित,हेल्थ केयर नाम के निजी नर्सिंग होम में इलाज के लिए भर्ती कराया था,डॉक्टर ने 96 घंटा शीशे में रखने के लिए बोला, लेकिन 24 घंटा बीत जाने के बाद भी डॉक्टर बच्चे को परिजनों को देखने नहीं दे रहे थे,क्लीनिक के डॉक्टर के पास परिजन अपने बच्चे को रेफर करने के लिए गए तो डॉक्टर ने कहा कि आपका बच्चा ठीक हो जाएगा,आप निश्चित रहिए,अगर आपको लेकर जाना है तोअपने रिस्क पर ले जाइए,इसके कुछ ही देर के बाद नवजात की मृत्यु हो गई। मृतक के पिता ने कहा कि डॉक्टर के लापरवाही के कारण बच्चों की मौत हुई है।

Karunakar Ram Tripathi
114

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap