Tranding
Fri, 27 Feb 2026 09:39 AM

केन्द्रीय विद्यालय संगठन का धूमधाम से मना स्थापना दिवस समारोह...

हाजीपुर (वैशाली) बिहार

केंद्रीय विद्यालय संगठन हाजीपुर का 62 वां स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम से दिग्घी हाजीपुर में मनाया गया।इस अवसर पर केंद्रीय विद्यालय हाजीपुर में विभिन्न प्रदर्शनियों का आयोजन किया गया।सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक, नृत्य,संगीत के माध्यम से समाज में जागरूकता लाने,शिक्षा के प्रति आकर्षण बढ़ाने,प्रदूषण नहीं फैलाने के अलावे समाज में फैली रूढ़िवादिता को समाप्त करने का संदेश दिया गया।कार्यक्रम की प्रस्तुति को देखकर दर्शन गदगद हो गए।कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य राजेंद्र प्रसाद शाह,पूर्व प्राचार्य अशर्फी पासवान ने किया।उद्घाटन करते हुए प्राचार्य ने कहा कि हम सभी को सबल छात्र,सबल राष्ट्र का निर्माण करना है।इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हम सभी को पूरी मेहनत से आगे बढ़ना और बढ़ाना है।पूर्व प्राचार्य अशर्फी पासवान ने सभी छात्राओं के प्रदर्शनी की प्रशंसा करते हुए कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं और उनकी प्रदर्शनी उनके कार्यक्रम निश्चित रूप से उनकी सफलता की कहानी बयां करने के लिए काफी है।सभी छात्र छात्राओं को मन लगाकर पढ़ने एवं देश का नाम रोशन करने का संकल्प दिलाया।कार्यक्रम का संचालन विज्ञान शिक्षिका श्रीमती अमृता मिश्रा एवं अनुप्रिया ने किया।इस अवसर पर मिनी कुमारी,राजकुमार ,प्रियंका कुमारी, अकबर अंसारी, पुष्पा चौधरी, विनीता कुमारी, ऋषि कुमारी, अर्पित राज, अर्जिता राज,खुशी गुप्ता, आशियाना, ज्योति, वैष्णवी, दिव्यांशु, अनन्या, उज्जवल, अरविंद्र कुमार, अनामिका, खुशी कुमारी, अदिति राज, आर्य कुमारी के अलावा काफी संख्या में छात्र उपस्थित थे।

Karunakar Ram Tripathi
68

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap