Tranding
Sun, 31 May 2026 08:37 AM
अपराध / Dec 08, 2024

गंडक पार के क्षेत्र बना गांजा तस्करी का हब,यूपी-उड़ीसा सीमा से बिहार में तस्करी।

ब्यूरो चीफ़ शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

विगत दिनों गंडक पार का क्षेत्र गांजा तस्करी का केंद्र बनता जा रहा है,विगत 5 दिसंबर की रात भी चौतरवा चौक पर जांच के दौरान पुलिस ने दो क्विंटल 4 किलो गांजा जप्त किया था। इस मामले में धनहा थाना क्षेत्र के दोनहा गांव के राजू यादव को गिरफ्तार किया गया था। संवाददाता को पता चला है कि इस वर्ष दो दर्जन से अधिक गंजा यूपी,बिहार, उड़ीसा सीमा से पकड़ा गया है,जिसमें ज्यादातर लोग मधुबनी और भीतहां प्रखंड के बताए गए हैं।शराबबंदी के बाद इस क्षेत्र में गांजा के तस्करी तेजी से फैल रही है, ज्यादातर गंजा उड़ीसा से लाए जा रहे हैं,जो बिहार के कई क्षेत्र समेतअन्य जगहों पर भेजी जा रहे हैं।धनहा थाना पुलिस ने गौतम बुद्ध सेतु पर वाहन जांच के दौरान चौतरवा सेआ रही बस की तलाशी में 17 किलो गांजा बरामद किया है।मौके पर पुलिस ने कथार गांव के निवासी,मारकंडे पटेल और उनकी पत्नी,रेशमा देवी को गिरफ्तार किया है। 

थानाअध्यक्ष,धर्मवीर भारती ने संवाददाता को बताया कि तलाशी के दौरान कपड़ों के नीचे बैग और झोले में गांजा रखा गया था।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
155

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap