Tranding
Sat, 28 Feb 2026 01:03 AM
अपराध / Nov 21, 2024

जीजा ने साली से दुष्कर्म कर गर्भवती करने के पश्चात दवा खिलाकर मौत के घाट उतारा।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में दुष्कर्म से गर्भवती होने पर 15 वर्षीय किशोरी को उसके ममेरे बहनोई ने गर्भपात की दवा खिला दी, जिससे किशोरी की स्थिति गंभीर हो गई,देर शाम अधिक रक्तश्राव से किशोरी की मौत हो गई। मुफस्सिल थाना अध्यक्ष,अभिराम सिंह ने संवाददाता को बताया कि मृत किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेजअस्पताल भेजा गया,परिजनों ने शव के अंतिम संस्कार के बाद आवेदन देने की बात कही, परिजनों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।

घटना के मुख्य आरोपित लड़की का ममेरा बहनोई घर छोड़कर फरार हो गया,पुलिस उसके गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पोस्टमार्टम करने के दौरान गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराने पहुंचे लड़की के माता-पिता ने संवाददाता को बताया कि वह लोग मजदूरी करके परिवार चलाते हैं,उनकी लड़की ने चार दिन पहले अपनी मां को बताया कि उसको अधिक रक्तस्राव हो रहा है,पूछने पर लड़की ने अपने माता-पिता को बताया कि उसे रक्तस्राव हो रहा है,पूछने पर लड़की ने बताया कि चार माह पहले वह घर पर अकेली थी,इसी दौरान गांव में ही रहने वाले ममेरे बहनोई ने उसे हैंडपंप के पास से पकड़ लिया,और जबरन अपने घर ले गए,यहां पर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। ममेरे बहनोई को जब उस किशोरी के गर्भवती होने का पता चला तो उसने गर्भपात की दवा खिला दी।अधिक रक्तश्राव के कारण परिजन उसे लेकर गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे,वहां दो दिनों तक उसकी चिकित्सा हुई,इसी दौरान परिजन लड़की को लेकर नगर के एक निजी अस्पताल में चले गए,वहां पर इलाज का पैसा पूरा नहीं होने पर देर शाम चिकित्सकों ने दूसरे जगह ले जाने की बात कही,परिजन लड़की को लेकर अपने घर चले आए, जहां संध्या उसकी मौत हो गई घटना की सूचना थानाअध्यक्ष अभिराम सिंह को दी,सूचना पर थानाअध्यक्ष व 112 की टीम मौके पर पहुंच परिजन से पूछताछ के बाद मुख्य आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की गई है।

Karunakar Ram Tripathi
147

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap