Tranding
Mon, 13 Apr 2026 04:14 PM

वैशाली ब्लड लाइन ने 9वाँ स्थापना दिवस मनाया..

हाजीपुर(वैशाली) बिहार

जिला सबसे चर्चित और सक्रिय संस्था वैशाली ब्लड लाइन ने अपना 9वाँ स्थापना दिवस शानदार उपलब्धियां के साथ गोरौल पीएससी में मनाया गया।स्थापना दिवस का उद्घाटन वैशाली के युवा और ओजस्वी विधायक सिद्धार्थ पटेल और मानवाधिकार संरक्षण के लिए चर्चित मानवाधिकार के संवाहक वरिष्ठ पत्रकार शशि भूषण कुमार ने किया। संस्था के निदेशक डॉक्टर संदीप कुमार सागर ने अतिथियों को अंग वस्त्र एवं पौधा भेंट कर स्वागत किया। उद्घाटन के अवसर पर गोरौल प्रमुख,गोरौल सीओ,स्थानीय कई समाजसेवी के साथ-साथ पटना एम्स की टीम एवं पीएससी के चिकित्सा पदाधिकारी सह कर्मी उपस्थिति थे। इस अवसर पर वैशाली ब्लड लाइन ने अपना 259 वाँ रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में 27 व्यक्तियों ने अपना रक्तदान किया।इन रक्तवीरो को संस्थान की ओर से सम्मानित किया गया।

Karunakar Ram Tripathi
71

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap