Tranding
Mon, 09 Nov 2026 03:37 AM
धार्मिक / Oct 02, 2024

शीश महल दरगाह पर स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत की गयी सफाई।

साफ-सफाई रखने से देश और शहर की होती है पहचान : सज्जाद अली शाह

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

जाफरा बाजार स्थित शीश महल दरगाह हजरत सैयद गाजी मोमिन शीश अली शाह रहमतुल्लाह अलैह के मजार शरीफ के आसपास स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत शीश महल दरगाह में सफाई का कार्य किया गया। हमारा मुल्क स्वच्छ रहे व मुल्क में अमन चैन शुकुन कायम रहे दुआ मांगी गयी। सफ़ाई अभियान में शीश महल दरगाह के गद्दीनशीन सज्जाद अली रहमानी ने कहा कि स्वच्छता अभियान के तहत सभी को अपने मकानों सहित आस-पास सफाई रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई रखने से देश और शहर की पहचान होने के साथ ही उसकी प्रशंसा भी होती है।

इस मौके पर मुख्य रूप से ऑल इण्डिया उर्स कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुहम्मद रजा लड्डन खान, महासचिव असरार आलम, मुहम्मद अय्यूब, रमेश प्रजापति, राजेश्वर प्रसाद, राजकुमार, बनवारी, महेंद्र सिंह, जुल्फेकार अहमद, फैजान, सैफूर्रहमान, रिजवान कादरी आदि लोग शामिल थे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
127

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap