Tranding
Mon, 13 Apr 2026 09:26 PM

फौजी के घर का ताला तोड़, आभूषण और नगद की हुई चोरी,पुलिस जांच शुरू।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

स्थानीय मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनगर,वार्ड 40 में रात चोरों ने आर्मी के जवान राजन कुमार सिंह के घर का ताला काट ₹2 लाख नगद,10 लख रुपए का मूल्य का आभूषण एवं अन्य सामान की चोरी कर ली है। घटना की सूचना पर मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई है।मामले में राजन ने मुफस्सिल थाना मेंआवेदन दिया है।राजन के भाई अमित कुमार सिंह ने संवाददाता को बताया कि दोनों भाइयों का परिवार लक्ष्मीनगर में रहता है, राजन श्रीनगर में फौज में कार्यरत है,वह छुट्टी में घर पर आए हैं,घर के सभी लोग पैतृक गांव कुमारबाग के रामपुरवा में आए थे,सुबह बच्चों को स्कूल छोड़ने बेतिया आए तो लक्ष्मीनगर स्थित अपने आवास पर गए, आवास पर जाने पर देखा कि घर का ताला काट दिया गया है, चोरों ने दो अलमीरा को तोड़कर उसमें घर की ढलाई के लिए रखे ₹2 लाख नगद 8 लाख से 10 लख रुपए मूल्य का आभूषण,कुछ कागजात आदि चुरा लिया है। सूचना पर 112 के पुलिस टीम मौके पर पहुंची,मामले की जांच पड़ताल की।

Karunakar Ram Tripathi
97

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap