Tranding
Sun, 31 May 2026 03:19 PM

जिले के 148 पंचायत सरकार भावनाओं का हुआ शिलान्यास:- डी एम

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा संकल्प पटना में आयोजित कार्यक्रम में पंचायती राज विभागअंतर्गत विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया गया। इस दौरान पश्चिमी चंपारण जिला अंतर्गत विभिन्न पंचायत के कुल 148 पंचायत सरकार भवन का शिलान्यास किया गया,वहीं नौतन प्रखंड के पकड़िया,चनपटिया के पूर्व कूडवामठिया,बैरिया के मियांपुर दुबौलिया,भीतहां के डीहपकड़ी,एवं मैनाटॉड पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन किया गया।

डीएम ने संवाददाता को बताया कि कल 148 पंचायत सरकार भवन का निर्माण किया जाना है,जिसका शिलान्यास मुख्यमंत्री द्वारा किया गया,प्रत्येक पंचायत सरकार भवन निर्माण के लिए 3.05 करोड़ रूपया की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। पंचायत सरकार भवन के मुखिया,पंचायत सचिव,राजस्व न्यायालय को सरपंच कार्यालय के साथ कम्युनिटी हॉल, महिला केंद्र, पुस्तकालय,कोर्ट रूम,फ्लड रिहैबिलिटेशन सेंटर आदि का निर्माण किया जाना है,इसके अलावा आवास का भी निर्माण किया जाना है।

Karunakar Ram Tripathi
143

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap