Tranding
Fri, 29 May 2026 04:34 AM

प्रशिक्षु दरोगा प्रदीप कुमार सिंह को एसपी ने किया निलंबित।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

जिला पुलिस कप्तान,शौय सुमन ने बैरिया थाना में पदस्थापित ट्रेनी दरोगा,प्रदीप कुमार सिंह को मध्निषेध कांड में फरार व वांछितअभियुक्त, विशाल चौधरी के साथ घूमते देखा गया,जिसके बाद ग्रामीणों ने आपत्ति जताई जिसके बाद विशाल चौधरी और कई ग्रामीणों के बीच सड़क पर मारपीट हो गई, ग्रामीणों ने तत्काल इस घटना की सूचना बैरिया थाना अध्यक्ष को दी। बैरिया थाना अध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर विधि व्यवस्था स्थापित करते हुए इस घटना की जानकारी वरीय पदाधिकारी को दी। शराब कांड में वांछित,फरार अपराधी,विशाल चौधरी के साथ-साथ गांठ में पाए जाने पर उनको तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया,साथ ही बैरिया थाना में दर्ज कांड संख्या 322/24 में, वांछित, फरारअपराधी विशाल चौधरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। जिला पुलिस कप्तान,शौय सुमन ने इस कांड का पर्यवेक्षण,सरदार एसडीपीओ 2 को दिया,जांच में कांड का पर्याप्त सबूत मिलने पर विभागीय कार्रवाई कर दंडित किया जाएगा।

Karunakar Ram Tripathi
104

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap