Tranding
Mon, 15 Jun 2026 01:27 PM

बिजली करंट से स्कूल बस के उपचालक की हुई मौत।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

स्थानीय मुफॉसिल थाना क्षेत्र के बरवत सेना के वार्ड नंबर 38 में बिजली के करंट लगने से बरवत स्थित एक स्कूल बस के उपचालक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान बरवत सेना निवासी, प्रेमचंद मिश्रा के पुत्र,दीपक कुमार मिश्रा,उम्र 34 वर्ष के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जीएमसीएच में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।ग्रामीण एवं परिजनों इस घटना से बहुत सदमे में हैं,मृतक की पत्नी का रो रो का बुरा हाल है। स्कूल के संचालक ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है, तथा संबंधित परिवार को अपनी शोक संवेदना पहुंचाई है।

Karunakar Ram Tripathi
114

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap