Tranding
Fri, 27 Feb 2026 09:40 AM
अपराध / Jun 09, 2023

14 वर्षीय नाबालिक लड़की के साथ 8 दरिंदों ने किया गैंगरेप सभी हुए गिरफ्तार।

शहाबुद्दन अहमद

बेतिया, बिहार।

एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की को उसी के गांव के 8 दरिंदों ने गन्ने के खेत में ले जाकर बारी बारी से हैवानियत का रिकॉर्ड तोड़ दिया। घटना के संबंध में संवाददाता को पता चला है कि लौकरिया थाना क्षेत्र में रात 9:00 बजे 8 बदमाशों ने एक नाबालिग लड़की के साथ गैंग रेप किया। पीड़िता को उसके घर पहुंचाने उसके रिश्तेदार(मौसा) बाइक से लेकर जा रहे थे,रास्ते में शौच के लिए बाइक को रोका,उस समय रात के लगभग 9:00 बज रहे थे, इसी बीच दो युवक बाइक से आकर बदतमीजी करने लगे, इसके बाद छह और युवक वहां पहुंच गए,किशोरी के रिश्तेदार को मार पीट कर अधमरा कर दिया, किशोरी को गन्ने के खेत में ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया।सुबह पीड़िता को गांव के समीप छोड़कर सभी आरोपी फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर लोरिया पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज किया, छापेमारी करके सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए जिलाअस्पताल भेज दिया है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
112

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap