Tranding
Sun, 08 Nov 2026 10:14 AM

ऐतिहासिक ददरी मेले के पुराने स्वरूप और गौरव को बचाने हेतु जिलाधिकारी से आग्रह।

समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता सुशील कुमार "कान्हजी" ने जिलाधिकारी को पत्र लिख कर पूरे प्रकरण में हस्तक्षेप का आग्रह किया है..

धनंजय कुमार शर्मा

बलिया,उत्तर प्रदेश।

ऐतिहासिक ददरी मेले के पुराने स्वरूप और गौरव को बचाने के लिए समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष /प्रवक्ता सुशील कुमार पाण्डेय"कान्हजी " ने जिलाधिकारी को पत्र लिख कर पूरे प्रकरण में हस्तक्षेप का आग्रह किया हैं।

  कान्हजी ने गुरुवार को को लिखे पत्र में कहा कि कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाला मेला जिसका आयोजन बलिया नगर पालिका परिषद करती हैं जिसके पशु मेला का भी विशेष आकर्षण रहा हैं यहाँ का भारतेन्दु मंच गंगा जमुनी का प्रतीक रहा हैं लेकिन अब दुखद यह हैं कि मेले को लेकर राजनीतिक वर्चस्व की दुर्गंध आने लगी है। जिससे संबंधित खबरें लगातार समाचार पत्रों एवं सोशल साइटों पर आ रही हैं जिससे जनपदवासी अत्यंत दुःखी हैं जनपद के सर्वोच्च अधिकारी होने के नाते जिलाधिकारी महोदय को मेले के स्वरूप को बचाने के लिए हस्तक्षेप का आग्रह किया गया हैं। जिसकी प्रतिलिपि बलिया के माननीय सांसद,विधायक और अध्यक्ष नगर पालिका परिषद को भी है।

Karunakar Ram Tripathi
141

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap