Tranding
Wed, 22 Apr 2026 08:32 AM
अपराध / Oct 16, 2024

घायल मछली विक्रेता की मौत।

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

पिपराइच क्षेत्र में जंगल धूसड़ के छोटकी रेतवहिया निवासी जगेसर उम्र 28 वर्ष की मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत हो गई । मृतक के पिता रामकेवल व स्थानीय लोगों ने बताया कि जगेसर मछली बेचने का काम करता था । रात में क्षेत्र के‌ चौकी टोला से अपने घर साइकिल से जा रहा था । अभी वह भट्ठा चौराहे के पास पहुंचा ही था कि पादरी बाजार की ओर जा रही तेज रफ्तार मैजिक गाड़ी के ठोकर से घायल हो गया । मौके पर पहुंची पुलिस ने मेडिकल कालेज में भर्ती करा दिया, जहां देर रात उसकी मौत हो गई ।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
119

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap