Tranding
Fri, 27 Feb 2026 01:16 PM

बलिया में एक समान शिक्षा अभियान के क्रम में गरीब बच्चों को कापी कलम वितरण..

एक समान शिक्षा की मांग को लेकर लोगों को किया गया जागरूक

रिपोर्ट - धनंजय शर्मा 

बेल्थरारोड,बलिया।

तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा भेंडकुल में आज शनिवार को शिक्षा एक समान के साथी समाजसेवी कवि अरशद हिंदुस्तानी के नेतृत्व में बच्चों को कापी कलम वितरण किया गया व शिक्षा को लेकर जागरूक किया गया। शिक्षा एक समान के साथी, शिक्षा एक समान जैसे गंभीर मुद्दा को लेकर कई राज्यों में दंडवत करने वाले शिक्षा एक समान को लेकर कई बार गिरफ्तारियां देने वाले अरशद हिंदुस्तानी ने कहा कि गरीब का सबसे बड़ा धन शिक्षा है।उन्होंने बच्चों के अभिभावको से कहा कि वह अपने-अपने क्षेत्र के सांसद महोदय, विधायक महोदय पूर्व वर्तमान सभी जनप्रतिनिधि से एक समान शिक्षा व एक समान स्वास्थ्य की मांग करें। जैसा उन्होंने अपने बच्चों के लिए किया है।

  बलिया में एक समाज शिक्षा को लेकर आंदोलन चलाने का कार्य राधेश्याम यादव द्वारा किया गया। उनके आंदोलन से प्रभावित होकर मशहूर शायर अरशद हिंदुस्तानी भी उनकी टीम का एक हिस्सा बन बैठे हैं। अरशद कहीं अपने गीतों तो कहीं अपने भाषण में गरीब बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने का कार्य करते रहते हैं। शनिवार को भी अपने उद्देश्य के तहत वह भेंडकूल गांव में पहुंचे हुए थे। इस दौरान उन्होंने अपने साथियों के साथ गरीब घरों के बच्चों को कापी कलम वितरण किया।

   उन्होंने बच्चों के अभिभावकों से कहा कि चुनाव में आप चाहे जिसे भी वोट करें, परंतु जनप्रतिनिधियों से एक समाज शिक्षा की मांग अवश्य करें।उन्होंने कहा कि चाहे एमपी, एमएलए के बच्चे हो या आईएएस, पीसीएस अधिकारी के बच्चे हो, शिक्षा में दोहरी प्रणाली न अपनाई जाए। जो उनके बच्चों को शिक्षा मिले वही गरीब के बच्चों को भी मिले। अरशद हिंदुस्तानी व साथियों से कापी कलम पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। 

   इस अवसर पर रामाधार राजभर, कन्हैया राजभर, नजीर शहजादे, सरफराज अहमद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Karunakar Ram Tripathi
113

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap