Tranding
Fri, 27 Feb 2026 09:09 AM
राजनीति / Oct 10, 2024

पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि सपा कार्यकर्ताओं ने गरीब बच्चों के बीच मनाया।

सेराज अहमद कुरैशी

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

जेल रोड स्थित एशियन सहयोगी संस्था में अनाथ बच्चों के साथ समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा, एक शोक सभा आयोजित कर आदरणीय नेताजी को श्रद्धांजलि दी गई l

    इस श्रद्धांजलि सभा में अपना विचार व्यक्त करतें हुए समाजवादी पार्टी महानगर पूर्व सचिव आफताब अहमद एवं सपा छात्र सभा के महानगर अध्यक्ष अनूप यादव के नेतृत्व में कहा कि सदा समाज के सभी वर्गों जैसे पिछड़े- वंचितों- गरीबों- दलितों- किसानों- महिलाओं- मज़लूमों, शिक्षकों, नौजवानों, छात्रों के हित की लड़ाई लड़ने वाले व सभी लोंगों को साथ लेकर चलने वाले माननीय नेताजी ने हम लोगों का साथ छोड़ दिया, लेकिन उनके द्वारा दिया गया स्नेह, संस्कार, संघर्ष व शिक्षाएँ जीवनपर्यन्त हम लोगों के बीच रहेंगीं. 

     मजदूर सभा के जिला अध्यक्ष अनिल भारती, अभिषेक पाण्डेय, इलियास गाज़ी ने कहा कि सदा समाज के सभी वर्गों के हित की लड़ाई लड़ने वाले व सभी लोंगों को साथ लेकर चलने वाले नेताजी ने हम लोगों का साथ छोड़ दिया माननीय नेताजी से रिक्त हुए स्थान की पूर्ति नहीं हो सकती है.

     इस कार्यक्रम में इम्तियाज़ अहमद, अनूप यादव, अभिषेक पाण्डेय, अनिल भारती, शहाबुद्दीन अली घोसी, विनोद यादव, निवास यादव, अनिल भारतीय, हर्ष अग्रहरी जिला उपाध्यक्ष व्यापार सभा, इलियास गाज़ी, अभिषेक पाण्डेय, मामून रजा घोसी प्रदेश सचिव अल्प संख्यक सभा, जाफर अली घोसी चौधरी, शिवम यादव, राकेश यादव, मनोज यादव, आदित्य यादव, नबुल्लाह, शुहेल अहमद, मोहम्मद एहतेशाम आदि शामिल थें।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
112

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap