Tranding
Wed, 03 Jun 2026 10:14 PM

जम्मू कश्मीर में कांग्रेस की जीत पर कांग्रेसियों ने दी बधाई।

कहा -पीएम व गृहमंत्री पर करारा प्रहार 

रिपोर्ट:विनोद विरोधी 

गया, बिहार।

जम्मू कश्मीर में कांग्रेस गठबंधन की जीत पर गया के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद यादव ने उस राज्य की जनता को बधाई दी हैऔर कहा है कि जम्मू कश्मीर की जनता ने भाजपा को शिकस्त देकर प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री को करारा जवाब दिया हैं। उन्होंने कांग्रेस की जीत पर राहुल गाँधी के न्याय यात्रा का असर और भाईचारा की जीत हुई है। उन्होंने इस बात पर गहरी चिंता जतायी कि हरियाणा में कांग्रेस कमेटी को जीत का झटका लगा है,लेकिन भाजपा की जीत में कहीं न कहीं हेराफेरी की बात है। उन्होंने कहा कि मै स्वयं एवं जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव के साथ एक सप्ताह करनाल जिले में भरौंडा विधानसभा में सघन जनसंपर्क कर जमीनी हकीकत से अवगत हुआ हूं।पूरे प्रदेश में लगता था कि कांग्रेस की अप्रत्याशित जीत होगी परंतु रिजल्ट उलटा है जो गले से नहीं उतरता है। यह तंत्र की जीत है एवं लोकतंत्र की हार है। प्रजातंत्र के लिए एक तरह से खतरनाक खेल की शुरुआत है। हरियाणा की जनता कांग्रेस के साथ खड़ी है। हरियाणा राज्य के नौजवान, वेरोजगार, किसान और गरीब परिवार कांग्रेस के साथ है। इस हार में भी कांग्रेस एवं हरियाणा की जनता की जीत है। उन्होंने कहा कि दोनों राज्य के जीत हार से कांग्रेस कमेटी और राहुल गाँधी,अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मलिकार्जुण खड़गे को‌ आगे की रणनीति बदलकर राजनीति संदेश दिया है। कांग्रेस कमेटी के शीर्ष नेतृत्व को बधाई देते हुए कहा कि धनवल को भी आपने परास्त किया है।अतः आपसवों को मै कोटिशः बधाई देता हूँ। बधाई देने वालेअन्य लोगों में रामाश्रय सिंह, जगदीश यादव, धर्मेन्द्र निराला, रणजीत सिंह, युगल किशोर सिंह, विद्मा शर्मा, बावुलाल प्रसाद सिंह, लब्बी सिंह, ओमप्रकाश निराला, दुधेशवर यादव, विकास यादव, राम प्रमोद सिंह, शिवकुमार चौरसिया बवलु कुमार आदि नेताओं ने बधाई दिये हैं।

Karunakar Ram Tripathi
102

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap