Tranding
Sun, 31 May 2026 03:53 PM

लुधियाना में हुए विवाद में जिले के एक मजदूर की इलाज के दौरान हुई मौत।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,बिहार।

स्थानीय बैरिया थाना क्षेत्र के छोटा मलाही पखनाहा बाजार निवासी,नसीर मियां के 21 वर्षीय पुत्र,नयाजआलम जो कमाने के लिए पंजाब के लुधियाना में गया था,जहां पर वह राजमिस्त्री का काम करता था,वहीं पर किसी बात को लेकर उसके दोस्तों से हुए विवाद में वह बुरी तरह जख्मी हो गया।परिजनों को सूचना मिलने पर वहां पहुंचे,उसको बीमारी के हालत में लेकर गोरखपुर इलाज के लिए भर्ती कराया,7 दिन तक इलाज चलने पर ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया,घर वापस आ गया,मगर दो-तीन दिन घर पर रहने के बाद पुनः उसकी तबीयत खराब हो गई, जिसको जीएमसीएच में भर्ती कराया गया,मगर इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। अस्पताल नाकाथाना पुलिस ने संवाददाता को बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजन के हवाले कर दिया गया।अस्पताल नाकाथाना प्रभारी,पंकज कुमार ने संवाददाता को बताया कि मृतक के परिजनों का बयान दर्ज कर कार्रवाई हेतु संबंधित थाने को भेजा जाएगा।

Karunakar Ram Tripathi
98

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap