Tranding
Mon, 27 Apr 2026 10:36 AM

आवासीय भवन के उपर तेज धमाके के साथ गिरा हाई टेंशन तार, घरों में लगे विद्युत उपकरण जले।

विवेक कुमार श्रीवास्तव

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

जंगल धूसड़ में पंचायत भवन के समीप सोमवार की शाम को आवासीय मकान के उपर से गुजर रहा हाई टेंशन तार तेज धमाके के साथ टूटकर गिर गया । स्थानीय लोगों के मुताबिक नौमी गुप्ता के घर लगा एसी व अन्य कुछ लोगों के घरों में लगे विद्युत उपकरण भी जल गए। गनीमत रहा उस समय कोई 33 केवीए तार के नीचे नही था अन्यथा किसी बड़ी दुर्घटना होने से इन्कार नही किया जा सकता था । ग्राम पंचायत के प्रधान राजेंद्र निषाद ने बताया कि ग्राम सभा में दर्जनों आवासीय भवनों के उपर और कुछ विद्यालयों के परिसर से भी हाई टेंशन तार गुजर रही है, जिसको जनहित में हटाया जाना आवश्यक है । इस संबंध में पादरी बाजार के अवर अभियंता विजय सिंह ने बताया कि एफसीआई से एअरफोर्स व पिपराइच को जाने वाली हाई टेंशन वाली 33 केवीए का तार जंगल धूसड़ के समीप अचानक टूटकर गिरने की सूचना मिलने पर विद्युत आपूर्ति बंद करा दिया गया है।

Karunakar Ram Tripathi
39

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap