Tranding
Wed, 17 Jun 2026 03:12 PM

फोन पर पत्नी से विवाद होने पर पत्नी ने की फंदा लगाकर आत्महत्या।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

एक विवाहिता नेअपने पति से फोन पर घरेलू विवाद होने पर गुस्सा में आकर फंदे से लटकरआत्महत्या कर ली।

घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि लौरिया थाना क्षेत्रअंतर्गत लहरपटिया गांव की बताई गई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल बेतिया भेज कर मामले की छानबीन में जुट गई है।थाना अध्यक्ष, संतोष कुमार शर्मा ने संवाददाता को बताया कि मृतका की पहचान, लोरिया के लहरपटिया निवासी,रियाजुल मियां की पत्नी दिलरुबा खातून,उम्र 25 वर्ष के रूप में की गई है,उन्होंने आगे बताया कि घटना की जानकारी मृतिका के मायके वालों को दे दी गई है,परिजनों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। दिलरुबा खातून की शादी आसींम मियां के पुत्र रियाजुल मियां के साथ 7 वर्ष पहले हुई थी,शादी के बाद दोनों से एक 3 साल और 1 साल की पुत्री है,रियाजुल लुधियाना में रहकर सिलाई का कम करता है,आगे बताया गया कि रात रियाजुल से उसकी बेटी फोन पर बात कर रही थी,इसी दौरान दोनों पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया,जिससे गुस्सा में जाकर दिलरुबा ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए हैं, कुछ दिनों से मृतिका के पति, सास,ससुर उसको प्रताड़ित कर रहे थे,जिससे वह तंग आकर आत्महत्या कर ली।

Karunakar Ram Tripathi
96

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap