Tranding
Sat, 30 May 2026 09:49 AM

मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के मौलाना मुजद्दीदी महासचिव बने।

बोर्ड की साधारण सभा में बनी सर्वसम्मति। 

वसीम अकरम कुरैशी 

जयपुर, उत्तर प्रदेश। 

जयपुर के मौलाना मोहम्मद फजलुर्रहीम मुजद्दीदी को ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का महासचिव चुना गया है। मौलाना मुजद्दीदी को यह जिम्मेदारी सर्वसम्मति से दी गई हैं। बोर्ड की अखिल भारतीय एडवाइजरी कौंसिल की बैठक के बाद इनके नाम का ऐलान हुआ। बैठक में सभी सदस्यों एवं निर्वतमान पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति जताते हुए इनके नाम पर अपनी सहमति दीं। बता दें कि मौलाना मुजद्दीदी राजधानी जयपुर में संचालित जामिया तुल हिदाया, इमाम रब्बानी स्कूल ऑफ ग्रुप्स के संचालक हैं। वहीं ये विभिन्न सामाजिक, शैक्षिक, धार्मिक सहित कई संस्थानों से जुड़े हैं। मौलाना मुजद्दीदी के मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के राष्ट्रीय महासचिव बनने पर प्रदेशभर के इस्लामी स्कॉलर्स, विभिन्न संगठनों ने शुभकामनाओं के साथ ही इनकी दीर्घायु की कामना की हैं। वही एक बयान में मौलाना मोहम्मद फजलुही फजलुर रहीम मुजद्दीदी ने कहा कि उनकी प्राथमिकता कोमो मिल्लत के काम और देश व समाज का विकास है। इन्हीं मामलों को प्राथमिकता से करेंगे साथ ही समाज में फैली भ्रांतियां और अशिक्षा के अंधेरों को उजाले की ओर लाने का भरसक प्रयास करेंगे।

Karunakar Ram Tripathi
264

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap