Tranding
Fri, 29 May 2026 03:17 AM

एनसीईआरटी द्वारा सृजित पुस्तकों को पढ़ाने के लिए शिक्षकों को खेल खेल में पढ़ाने के गुर सिखाए गए।

गोरखपुर , उत्तर प्रदेश।

पिपराइच क्षेत्र के बीआरसी सभागार में शुरु शिक्षक प्रशिक्षण के अंतर्गत खेल-खेल में गणित और भाषा को सिखाने के लिए अध्यापकों को प्रशिक्षित किया गया । निपुण भारत मिशन के तहत एफएलएन (फाउंडेशनल लिटरेसी एण्ड न्यूमरेसी) बुनियादी भाषा एवं गणित आधारित चार दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण में एनसीईआरटी के पुस्तकों (सारंगी, आनंदमय गणित और मृदंग) को पढ़ाने के बारीकियों को विस्तारपूर्वक बताया गया । आपको बताते चलें कि पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर वर्तमान शैक्षिक सत्र से ही कक्षा-1 व 2 में एनसीईआरटी के पुस्तकों से परिषदीय विद्यालयों में पढ़ाई की शुरुआत हो चुकी है । प्रशिक्षक अभय कुमार श्रीवास्तव, ब्रजेश कुमार त्रिपाठी, महेंद्र कुमार पटेल, रामनेत सिंह, स्नेह लता शर्मा व निपुण सेल के नितिन कुमार ने राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) द्वारा सृजित नई पुस्तकों से छात्रों को पढ़ाने के लिए सभी शिक्षकों को अपडेट किया जा रहा है । इस अवसर पर डा.मनीषा श्रीवास्तव, डा. नीतू बंसल, सीमा श्रीवास्तव, डा.जया सिंह, अंजलि सिंह, नूतन श्रीवास्तव, विमला मौर्य, सरोज कुमारी, दीक्षा श्रीवास्तव, शाहिना खातून, गोपाल नाथ पांडेय व त्रिभुवन नारायण गुप्ता सहित 100 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया ।

Karunakar Ram Tripathi
103

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap