Tranding
Sun, 08 Nov 2026 04:25 AM

अनुकंपा पर नियुक्त होने हेतु 12 लोगों की नियुक्ति पर, अनुकंपा समिति ने लगाई मुहर।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

जिले में अनुकंपा के आधार पर 12 अभ्यर्थियों की नियुक्ति को लेकर हरी झंडी मिल गई है। जिलाधिकारी,दिनेश कुमार राय की अध्यक्षता में हुई अनुकंपा समिति की बैठक में इस पर अंतिम रूप से निर्णय ले लिया गया है,उन्हें अब नियुक्ति पत्र देने के प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। जिलाधिकारी, दिनेश कुमार राय ने संवाददाता को बताया कि सेवा काल में जिले के समाहरणालय संवर्ग के अलावा अन्य विभागों में कार्यरत तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी में कार्यरत कर्मियों के मृत्यु के उपरांत उनके आश्रित को अनुकंपा के आधार पर नौकरी देने का प्रावधान है। आश्रितों को शैक्षणिक योग्यता के आधार पर उन्हें अनुकंपा समिति केअनुशंसा के निर्माण एलअनुसार नियुक्त किया जाता है,इन्हें तृतीय, चतुर्थ श्रेणी में पदस्थापित किया जाता है। इस बार के अनुकंपा समिति ने समाहरणालय संवर्ग,सिंचाई विभाग,शिक्षा विभागआदि से कुल 22 आवेदन लिए गए थे जिन में 12 अभ्यर्थियों को अनुकंपा समिति से नियुक्ति के लिए मोहर लगा दी गई है।

Karunakar Ram Tripathi
133

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap