Tranding
Wed, 10 Jun 2026 11:41 AM

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व दो बार रहे द्वाबा के विधायक डॉo भोला पाण्डेय का निधन, शोक की लहर।

साधारण परिवार से निकले असाधारण व्यक्तित्व के थे डॉo भोला पाण्डेय : सुशील कुमार पाण्डेय (कान्हजी) 

रिपोर्ट - धनंजय शर्मा 

बलिया। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता बैरिया (तत्कालीन द्वाबा) के दो बार विधायक रहे डा.भोला पाण्डेय का शुक्रवार की सुबह गोमती नगर लखनऊ स्थिति आवास पर निधन हो गया। पता चला कि काफी समय से उनका इलाज चल रहा था।निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। उनके निधन की खबर पर जिला समाजवादी पार्टी ने गहरा शोक व्यक्त किया हैं। पार्टी प्रवक्ता सुशील पाण्डेय "कान्हजी" शोक ब्यक्त करते हुए कहा कि डा.भोला पाण्डेय जी साधारण परिवार से निकले असाधारण व्यक्तित्व के व्यक्ति थे। विचारधारा और संबंधों के मामले में अडिग स्व. पाण्डेय जी युवक कांग्रेस की राजनीति से अपना सफर शुरू कर पार्टी के राष्ट्रीय सचिव तक पहुंचे थे। स्व.संजय गांधी से जो रिश्ता बना वह रिश्ता अजीवन गांधी परिवार से निर्वहन किए।जनपद के अनेक शिक्षण संस्थानों से जुड़े स्व.भोला पाण्डेय जी के निधन से बलिया जनपद अपना एक होनहार और बजबूत इरादे वाला नेता खोया हैं। समाजवादी पार्टी बलिया ईश्वर से गतात्मा के शांति की कामना करती हैं और उनके परिवार को इस दुःख की घड़ी में ताकत मिले इसकी प्रार्थना करती हैं।

Karunakar Ram Tripathi
126

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap