Tranding
Fri, 29 May 2026 08:50 PM

करंट के चपेट में आने से युवक की घटनास्थल पर ही हुई मौत।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

एक युवक का बिजली के करंट के चपेट मेंआने से घटनास्थल पर ही मौत 

हो गई।घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है किथानाक्षेत्र के नौतन खुर्द पंचायत के वार्ड नं 8 निवासी सत्रुधन साह का 23 वर्षीय पुत्र राहुल साह करंट के चपेट में आ गया,जिससे उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गई।ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।सूचना पर पहुंची मझौलिया पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जीएमसीएच बेतिया भेज दिया।घटना के संदर्भ में ग्रामीणों ने बताया कि होटल संचालक, राहुल साह होटल चलाने के दौरान बिजली की के चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने आगे बताया कि राहुल साह अपने माता पिता का इकलौता पुत्र था,जो होटल चलाकर परिवार का भरणपोषण करता था।जिसकी शादी हिन्दू रीति रिवाज से लगभग दो वर्ष पूर्व पूर्वी चंपारण जिला अंतर्गत पलनवा थानाक्षेत्र के हरनाइ गांव में हुआ था,जिसको एक छःमाह का पुत्र है।पत्नी लक्ष्मीना देवी सहित परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।थानाध्यक्ष,अखिलेश मिश्र ने संवाददाता को बताया कि आवेदन प्राप्त होते ही इसके आलोक मेंअग्रेतर कार्रवाई की जाएगी ।

Karunakar Ram Tripathi
110

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap