Tranding
Sun, 31 May 2026 02:31 PM

परिवहन मंत्री ने बलिया में रोहित पाण्डेय के पिता जी को 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की।

रिपोर्ट - धनंजय शर्मा 

बलिया। उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)श्री दयाशंकर सिंह ने जनपद बलिया के बासडीह नगर पंचायत निवासी रोहित पाण्डेय के पिता जी को उनके निवास स्थान पर जाकर स्वनिधि से पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की। 

प्रकरण में 20/21 जुलाई 2024 को जनपद बलिया, कोतवाली बांसडीह के सामने आरोपियों ने रोहित पांडेय की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या कर दी थी। परिवहन मंत्री ने कहा कि योगी जी की सरकार में आरोपी कोई भी हो उसका स्थान केवल एक है और वह है जेल। योगी जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार अपराध एव भयमुक्त उत्तर प्रदेश नीति के तहत काम कर रही है और प्रदेश में किसी भी घटना को अंजाम देकर आरोपी बच नहीं सकता। उन्होंने आश्वस्त किया कि संकट की इस घड़ी में सरकार पीड़ित परिवार के साथ है।

Karunakar Ram Tripathi
99

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap