Tranding
Sun, 31 May 2026 11:56 PM

बेतिया के एक युवक को मोतिहारी बुलाकर चाकू से गोदकर किया बुरी तरह घायल।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

बेतिया के एक युवक,जो वेलल्डिंग मिस्त्री का काम करता था,उसको कुछ दोस्तों ने ही उसके घर से बुलाकर ले जाकर मोतिहारी में एक कमरे में बंद कर चाकू से गोद गोद कर उसकी बुरी तरह घायल कर दिया,उसको मोतिहारी रेलवे गुमटी के पास घायल अवस्था में छोड़कर फरार हो गए,परिजनों को उसके दोस्त ने घटना की सूचना दी,परिजन आनंन फानन में घायलअवस्था में लाकर बेतिया अस्पताल मे भर्ती कराया,जहां उसका इलाज चल रहा है।डॉक्टर ने बताया कि युवक को बाएं छाती में गहरे जख्म का निशान है,स्थिति ठीक नहीं लग रही है, पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है, सदर एसडीपीओ 1 विवेक दीप ने संवाददाता को बताया कि घायल युवक, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मनसाटोला,निवासी, अंबरआलम,उम्र 20 वर्ष जो वेलल्डिंग मिस्त्री का काम करता है,परिजनों के द्वारा आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज करआगे की कार्रवाई की जाएगी।

Karunakar Ram Tripathi
112

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap