Tranding
Tue, 14 Apr 2026 08:48 AM

यातायात नियमों के उल्लंघन में 1लाख 64 हजार का वसूला गया जुर्माना ।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

नगर के विभिन्न क्षेत्रों के चौक चौराहा पर वाहन जांच चलाया गया जिसमें यातायात पुलिस के द्वारा ट्रैफिक उल्लंघन करने में जुर्माने के रूप में 1लाख 64 हजार की वसूली की गई।जिन स्थानों पर वाहन जांच चलाया गया,उनमें मुहर्रम चौक,सर्किट हाउस,स्टेशन चौक आदि जगहों पर वाहन की जांच की गई।यातायात डीएसपी रंजन कुमार सिंह ने संवाददाता को बताया कि वाहन जांच अभियान का नेतृत्व मैंने स्वयं किय,मेरे साथ यातायात थाना अध्यक्ष,प्रमोद कुमार पासवान को अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे,वाहन जांच के दौरान ट्रिपल लोडिंग,हेलमेट, सीट बेल्ट,वाहनों के कागजातों की जांच की गई। यातायात डीएसपी ने लोगों से यातायात नियम का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि यातायात नियम का पालन उनके जीवन की रक्षा के लिए जरूरी है। यातायात नियम को उल्लंघन करने पर दुर्घटना के संभावना बनी रहती है। यातायात नियम का पालन कर इसे बचा जा सकता है, उन्होंने कहा कि नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। वाहन जांच से चालकों में हड़कंप की स्थिति बनी रही,वाहन जांच के दौरान यातायात नियम का उल्लंघन करने वालों से पुलिस ने 1 लाख 64 हजार दो दिन में जमाने के रूप में वसूली की गई ।

Karunakar Ram Tripathi
102

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap