Tranding
Tue, 14 Apr 2026 07:27 AM

मुहर्रम जुलूस को लेकर गोरखनाथ पुलिस अलर्ट पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायज़ा।

हर व्यक्ति पर रहेगी पुलिस की पैनी नज़र कानून व्यवस्था खराब करने वालो पर होगी कड़ी कार्यवाही- जितेंद्र सिंह

जफर खान

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

मुहर्रम की आज पांचवी है ऐसे में तामाम इलाको से अब जुलूस निकालने की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गयी है गोरखनाथ क्षेत्र में सातवीं नौंवी और दसवीं को मुहर्रम का जुलूस निकाला जाता है गोरखनाथ पुलिस मुहर्रम जुलूस को लेकर पूरी तरह से अलर्ट पर है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी किये जा रहे है।एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर के निर्देश और क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ योगेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में इंस्पेक्टर गोरखनाथ जितेंद्र कुमार सिंह भी गोरखनाथ क्षेत्र में लगातार गश्त करके हर गतिविधियों पर नज़र बनाये हुए है। आगामी मोहर्रम की सातवी नवी और दसवीं का जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने के लिए गोरखनाथ पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड़ पर है क्योंकि इसी गोरखनाथ थाना क्षेत्र में सीएम आवास यानी गोरखनाथ मंदिर भी है ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चुस्त दुरुस्त कर दी गयी है। गोरखनाथ थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने आज गोरखनाथ थाना क्षेत्र के जाहिदाबाद, नौरंगाबाद, चक्सा हुसैन,नूरी जामा मस्जिद,जगेसर पासी चौराहा, हुमांयुपुर, गोरखनाथ रोड, रसूलपुर आदि इलाको में जाकर पैदल गश्त कर के सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। गोरखनाथ थाना प्रभारी ने गोरखनाथ थाना क्षेत्र के तमाम मुहल्ले के इमामबाड़ों पर जाकर वहां की व्यवस्थाओं को भी परखा गोरखनाथ थाना क्षेत्र में 28 इमामबाड़ा है सभी इमामबाड़ा पर लगातार गोरखनाथ पुलिस तहाजियेदारों से मिलकर छोटी बड़ी समस्याओं की जानकारी हासिल कर रही है। गोरखनाथ थाना प्रभारी जितेन्द्र कुमार सिंह ने प्रत्येक इमामबाड़ों पर जाकर भ्रमण किया पुलिस फ़ोर्स के साथ पैदल गस्त कर आमजनमानस में पुलिस की मौजूदगी और सुरक्षा का एहसास भी करवाया पैदल गश्त के दौरान थाना प्रभारी ने अलग अलग मोहल्ले में जाकर वहां की जनता से बातचीत भी किया और लोगो से कहा कि किसी भी प्रकार की अगर दिक्कत होती है तो फौरन पुलिस से संपर्क करे या डायल 112 पर कॉल करे फौरन मदद की जाएगी। वही प्रभारी निरीक्षक गोरखनाथ जितेंद्र कुमार सिंह सिंह ने आमजनमानस से अपील भी किया है कि शांतिपूर्ण ढंग से अपने अपने इमामबाड़ा के जूलूसों को आगे बढ़ाएंगे ऐसा कोई काम नही करेंगे जिससे किसी की भावना आहत हो। कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालो पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
80

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap