Tranding
Thu, 16 Apr 2026 03:03 AM

आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान और,एक बैल की हुई मौत चरवाहा घायल।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे एक किसान की घटना स्थल पर ही मौत हो गई,जबकि उनके साथ काम कर रहे हरवाहा बुरी तरह घायल हो गया,इसी क्रम में हल जोत रहे बेल की भी मृत्यु हो गई। घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि जिले के लौरिया थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव की बताई गई है,सूचना पर पहुंचे पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टपार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है,वहीं घायल व्यक्ति के परिजनों ने इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया,जहां उसका इलाज चल रहा है।थाना अध्यक्ष,संतोष कुमार शर्मा ने संवाददाता को बताया कि फुलवरिया वार्ड नंबर 7 निवासी,स्वर्गीय भुवन यादव के 56 वर्षीय पुत्र सुरेश यादव के रूप में की गई है,जबकि घायल व्यक्ति की पहचान, स्वर्गीय मंगरु राम के 55 वर्षीय पुत्र सुमन राम के रूप में की गई है,वहीं स्थानीय लोगों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार,शाम सुरेशअपने घर से पश्चिम सरेह में धान का ररोपनी करने गया हुआ था, पहले रोपनी होने के कारण खेत में पूजाअर्चना करने के बाद सुमन हल चला रहा था, इसी दौरान ठंका सर के ऊपर गिरा,जिससे मौके पर ही मौत हो गई,वही हल चला रहे सुमन राम घायल हो गए,जबकि एक बैल की भी मौके पर मृत्यु हो गई,स्थानीय मुख्य प्रतिनिधि, विनोद शर्मा ने संवाददाता को बताया कि घटना की सूचना मिलते ही में घटनास्थल पर गया,मृतक के परिजनों को कबीरअंत्येष्टि योजना का लाभ दिलाया।

Karunakar Ram Tripathi
89

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap