Tranding
Wed, 03 Jun 2026 07:16 PM

गंगा बहुउदेशीय सभागार में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन।

कार्यशाला में नवीन दांडिक विधियों के बारे में दी गयी जानकारी 

रिपोर्ट - धनंजय शर्मा 

बलिया। गंगा बहुउदेशीय सभागार में नवीन दांडिक विधियों पर आधारित दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। जिसमें जिले के सभी पुलिस अधिकारी, सभी थानाध्यक्ष, अधिवक्ता गण, व कानून से संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। सभी को नवीन दांडिक विधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

   कार्यशाला का शुभारंभ जज अशोक कुमार सप्तम ने बतौर मुख्य अतिथि, दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने भी भारतीय न्याय संहिता (BNS )भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BN SS) तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम( BSA )की नवीन डांडिक विधियों के महत्वपूर्ण बिंदुओं से सबको अवगत कराया। कार्यक्रम में जोनल अभियोजन अधिकारी स्वदेश शर्मा इन नवीन विधियों की विभिन्न धाराओं के बारे में बताते हुए, किन धाराओं में कौन सी कार्रवाई होगी इसकी विस्तार से जानकारी दी।

  कार्यक्रम में नोडल अधिकारी महेश चंद्र शर्मा, अपर जिला जज अरविंद उपाध्याय, पुनीत गुप्ता, ज्ञान प्रकाश तिवारी, रवि करन, नीलम ढाका, हरीश कुमार, रामकृपाल व अन्य पीठासीन अधिकारियों के अलावा क्रिमिनल बार एसोसियेशन के अध्यक्ष रणजीत सिंह, सिविल बार एसोसियेशन के अध्यक्ष सुरेंद्र तिवारी, सभी न्यायिक अधिकारी, कर्मचारी आदि मौजूद थे। कार्यशाला का संचालन अपर जिला जज प्रथम कांत ने किया। कार्यक्रम की संयोजक मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शांभवी यादव रहीं।

Karunakar Ram Tripathi
124

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap