Tranding
Thu, 11 Jun 2026 04:44 AM

जिला के एक युवक की नेपाल क्षेत्र के मंदिर के पास हुई मौत।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया , बिहार।

भारत नेपाल सीमा के नेपाल क्षेत्र के दशवकता शव मंदिर के पास एक भारतीय की मौत हो गई है l संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार, मृत् व्यक्ति सीमा के नेपाल क्षेत्र में घूमने गया था,तभी संदिग्ध स्थिति में उसकी मौत हो गई l नेपाल के जानकीटोला थाना की एस आईभारत सीलवार ने संवाददाता को बताया कि मुझे सूचना मिली कि कोई व्यक्ति सड़क किनारे मृत अवस्था में पड़ा है,तवरित कार्रवाई करते हुए दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए वीरगंज भेज दिया गया,वहीं लोगों से पूछता शुरू की गई, पूछताछ के दौरान मृत व्यक्ति मैनाटांढ थाना क्षेत्र के रामपुरवा निवासी स्वर्गीय मोहन महतो का पुत्र रामप्रवेश महतो के रूप में पहचान की गई है l घटनास्थल पर पहुंचे मृतक का भाई, रामाशीष महतो ने संवाददाता को बताया कि मेरा भाई का मौत किसी वाहन के ठोकर लगने से हुई है,मौजूद लोगों में जितनी मुंह उतनी बात हो रही है, इधर एसआई ने संवाददाता को बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्टआने के बाद ही पता चलेगा की मृत्यु कैसे हुई है, फिलहाल पुलिस गहन छानबीन में जुट गई है l

Karunakar Ram Tripathi
97

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap