Tranding
Tue, 14 Apr 2026 02:57 AM
अपराध / Jun 20, 2024

55 वर्षीय महिला का संदिग्ध स्थिति में शव मिलने से फैली सनसनी,गम का माहौल

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहारl

एक 55 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध स्थिति में मिलने से पूरे ग्रामीण क्षेत्र में मातमी सन्नाटा छा गया है,घटना के बारे में संवाददाता को पता चल रहा है कि बैरिया थाना क्षेत्र के बड़ी नहर के पास यह घटना घटी है,पुलिस को सूचना मिलने पर घटना स्थल पर पहुंचकर शव कोअपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल बेतिया भेज कर मामले की जांच पड़ताल में जुड़ गई है l थानाअध्यक्ष,मुकेश कुमार ने संवाददाता को बताया कि अभी तक मृतक के शव की पहचान नहीं हो सकी है, ग्रामीणों से शव की पहचान कराई जा रही है lथानाअध्यक्ष नेआगे बताया कि भीतहाँ नहर के पास ग्रामीण लोग एक बिजली के पोल के पास शव को पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी lपुलिस ने बताया कि मृतक के शव पर कई जगह जख्म के निशान पाया गया है l मृतक लाल,पीला हरा रंग का साड़ी और हरा रंग का साया पहनी हुई है,दोनों हाथ में पीला रंग का चूड़ी व कंगन है l

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
108

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap