Tranding
Sat, 30 May 2026 03:23 PM

कलयुगी माँ ने ₹400 चोरी करने के आरोप में पुत्र को जलाया,इलाज जारी।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

एक कलयुगी माँ ने अपने ही पुत्र को 400 रुपया चोरी करने के एवज में खंभे से बांधकर पीटा,साथ ही ज़िंदा जलाने का पूरा प्रयास किया l घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि मझौलिया थाना क्षेत्र के अंहवार शेख पंचायत के वार्ड नंबर 1 का बताया गया है, ग्रामीणों ने घायल लड़के के इलाज के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, उसका इलाज चल रहा है, फिलहाल पुलिस मामले में कुछ भी बोलने से परहेज कर रही है,वहीं ग्रामीण द्वारा मिली जानकारी के अनुसार,माझालिया थाना क्षेत्र के अहवर शेख पंचायत के वार्ड नंबर एक निवासी,बद्री मियां की पत्नी,सबीना खातून ने अपने 13 वर्षीय इकलौता बड़ा बेटा,आशिकअंसारी को ₹400 चुराने का आरोप लगाकर जिंदा जलाने का प्रयास किया,घटना को देख आसपास के लोग पहुंच गए,स्थानीय लोगों की डांट फटकार,दबाव पर उसने छोड़ दिया,और उसके इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद से सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल बेतिया भेज दिया जहां इलाज चल रहा है l संवाददाता को पुलिस सूचना से मिली जानकारी के अनुसार, घायल बच्चे का बयान दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है, इस मामले में पुलिस अभी कुछ भी बोलने से परहेज कर रही है lथाना अध्यक्ष, अखिलेश कुमार मिश्रा ने संवाददाता का बताया कि उन्हें इस मामले में कोई जानकारी ही नहीं है,वहीं घायल आशिक की छोटी बहन,आशिया व तबस्सुम ने बताया कि मेरा बड़ा भाई आशिकअंसारी ने ₹400 चुराया था,इसलिए मम्मी ने बाँध कर जिंदा जलाने का प्रयास किया l मेरे पापा बाहर कमाने के लिए गए हुए हैं,और मेरी मां हम भाई बहनों के साथ रहती है।

Karunakar Ram Tripathi
109

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap