ईद-उल-अजहा पर सेवईयों का बाज़ार सज कर तैयार।
सैय्यद फरहान अहमद
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।
उर्दू बाज़ार, नखास चौक, घंटाघर, आदि जगहों पर सेवईयों का बाज़ार सज चुका है। जहां मोटी, बारीक, लच्छेदार के साथ कई वैराइटीज की सेवईयां मौजूद हैं, जो गुणवत्ता और अपने नाम के मुताबिक डिमांड में है। बाहर व आसपास के इलाकों से लोग खरीदारी करने शहर आ रहे हैं।
उर्दू बाज़ार स्थित ताज सेवई सेंटर के मोहम्मद कैस व मोहम्मद आरिफ़ ने बताया कि उनके यहां छड़ व सादी सेवई, छत्ते वाली सेवई, किमामी सेवई, बनारसी, भुनी सेवई, लाल लच्छा, सफेद लच्छा, बनारसी लच्छा, सूतफेनी, रूमाली, दूध फेनी आदि बिक रही है। इस समय सबसे ज्यादा मांग में बनारसी किमामी सेवई है, जो हाथों हाथ खरीदी जा रही है। ईद-उल-फित्र व ईद-उल-अजहा में सेवई की खूब बिक्री होती है। वहीं कुर्बानी के लिए तमाम रंग व नस्ल के बकरे बाजार में बिक रहे हैं।