Tranding
Mon, 13 Apr 2026 02:34 PM

बलिया जनपद में बीएड प्रवेश परीक्षा 2024 शकुशल संपन्न।

रिपोर्ट - धनंजय शर्मा 

बलिया। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 2024 की गंभीरता को समझते हुए जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षक कर गाइडलाइंस के अनुसार परीक्षा संचालन का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापक से परीक्षा को सुचारू रूप से संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

  जिलाधिकारी ने प्रथम पाली की परीक्षा में टीडी कालेज पहुंचकर वहां के स्टेटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापक से परीक्षा के संबंध में दिए गए निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करते हुए परीक्षा सकुशल संपन्न करने का सख्त निर्देश दिया। विभिन्न कक्षाओं में लगे सीसीटीवी कैमरा को मोड में होने और प्रश्न पत्र बांटने के पैटर्न आदि की जानकारी ली। फिर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज का निरीक्षण कर स्टेटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापक से परीक्षा की सुचिता बनाए रखने का निर्देश दिया। दूसरी पाली में उन्होंने सुखपूरा इंटर कॉलेज और राजकीय इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। 

  बता दे की जिलाधिकारी के द्वारा परीक्षा को सकुशल संपन्न करने के लिए सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे। यह परीक्षा जनपद में दो पालियों में सकुशल संपन्न हो गई। प्रथम पाली का समय सुबह 9:00 बजे से 12:00 तक तथा द्वितीय पाली 2:00 बजे से 5:00 बजे तक का था। इसके लिए जनपद में 22 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे और इस परीक्षा के लिए 9664 परीक्षार्थी पंजीकृत थे।

Karunakar Ram Tripathi
100

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap