Tranding
Sun, 26 Apr 2026 07:15 PM

पैना गांव से राजस्व की नहीं हो रही है वसूली, बिजली जेई

नौशाद आलम

मधेपुरा, बिहार।

मधेपुरा जिले के चौसा प्रखंड(ब्लाक) क्षेत्र के पैना गांव से बिजली विभाग की राजस्व वसूली पिछले ढाई महीने से नहीं हो रही है। जिसके लिए विभाग के द्वारा 28 मई 2024 मंगलवार को पैना पंचायत सरकार भवन में कैंप लगाकर बिजली बिल में गड़बड़ी का सुधार सहित बिजली राजस्व की वसूली कैंप लगाकर किया जाएगा। बिजली जेई राजीव रंजन ने बताया कि पिछले ढाई महीने से बिजली राजस्व की वसूली नहीं हो रही है यह बहुत ही दुखद की बात है। जबकि पैना में तकरीबन 600 सौ कंज्यूमर हैं। ढाई महीने से एक भी कंज्यूमर द्वारा बिजली बिल का भुगतान नहीं हो रहा है। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों एवं बुद्धिजीवी लोगों से अपील करते हुए कहा है कि बिजली कैंप में सभी लोग बढ़ चढ़कर अपना-अपना बिजली बिल भुगतान कर अधिकारियों को सहयोग करें।

Karunakar Ram Tripathi
97

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap