Tranding
Sun, 08 Nov 2026 09:03 PM
अपराध / Jul 29, 2025

जेल में बंद शंभू अपनी मां के अंतिम संस्कार में पहुंचा घर।

विगत डेढ़ साल से बंद है पत्नी के प्रताङना के मामले में।

रिपोर्ट:विनोद विरोधी 

गया, बिहार।

दहेज प्रताड़ना के आरोप में झारखंड के हजारीबाग स्थित केंद्रीय कारा में बंद शंभू कुमार अपनी मां के अंतिम संस्कार में पुलिस की कड़ी सुरक्षा में सोमवार को अपने पैतृक गांव सोख्या पहुंचाl अंतिम संस्कार के बाद वह पुनः जेल वापस हो गया हैl जिले के धनगाई थाना अंतर्गत दिवनियां पंचायत के सोख्या गांव का रहने वाला शंभू कुमार की मां कमला देवी की मौत बीते रविवार को हो गया थाlगौरतलब है कि सेंट्रल जेल में बंद शंभू कुमार की पत्नी आपसी विवाद में मायके में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थीl आत्महत्या के बाद शंभू के सास -ससुर ने दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाकर चतरा जिला अंतर्गत एवं धनगाई थाना में अलग -अलग प्राथमिकी दर्ज कराई थीl इसमें चतरा जिला न्यायालय से जमानत मिल चुकी है,लेकिन जमानतदार नहीं मिल पाने के कारण वह जेल के अंदर ही हैlइधर शेरघाटी स्थित न्यायालय से भी जमानत नहीं हो सका हैl आरोपित शंभू का ससुराल चतरा जिला अंतर्गत बेलखोरी गांव में हैंl

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
149

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap