Tranding
Sat, 07 Nov 2026 10:11 PM
अपराध / May 05, 2024

निजी नर्सिंग होम मे मां बच्चे की मौत पर हुआ हंगामा, डॉक्टर,कर्मी हुए फरार।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

एक निजी नर्सिंग होम में एक गर्भवती महिला की प्रसव के दौरानऑपरेशन करने के क्रम में मृत बच्चा पैदा हुआ, परिजनों ने मृत बच्चों को दफनाने के लिए ले गए,जब तक वापस लौटे तब तक मां के भी मृत्यु हो गई थी,जिस पर परिवारजनों ने निजी नर्सिंग होम में जमकर बवाल काटा, हंगामा,तोड़फोड़ किया।इस तरह जच्चा बच्चा दोनों की मृत्यु हो गई,परिजनों केआने तक डॉक्टर,नर्स,कर्मी नर्सिंग होम छोड़कर फरार हो गए। घटना के संबंध में सीएचसी, प्रभारी,चिकित्सा पदाधिकारी, डॉक्टर प्रदीप कुमार ने संवाददाता को बताया कि उक्त नर्सिंग होम की जांच की जाएगी,गलत पाए जाने पर उसमें सील कर दिया जाएगा।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
165

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap