Tranding
Wed, 17 Jun 2026 03:11 PM

मुफस्सिल थाना क्षेत्र बना किशोरियों के अपहरण का अड्डा,दो का हुआ अपहरण।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

मुफस्सिल थाना क्षेत्र से दो अलग-अलग जगह से आरोपियों ने दो किशोरियों का अपहरण कर लिया है। मुफस्सिल थाना प्रभारी, ज्वाला कुमार सिंह ने संवाददाता को बताया कि अपहृत किशोरियों के परिजनों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंनेआगे बताया कि बरामदगी के लिए पुलिस टीम छापेमारी कर रही है।17 वर्षीय युवती का अपहरण कतिपय तत्वों ने उस वक्त कर लिया जब उसके परिजन घर पर नहीं थे,उनकी मां घर पर लौटी तो देखा कि उसकी बेटी घर पर नहीं है, काफी खोजबीन के बाद भी लड़की नहीं मिली तो लड़की की मां आरोपी के घर पूछने गई,तो उनके परिजन लाठी डंडा से मार करने पर उतारू हो गए,इस मामले में सात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। वही एक दूसरी घटना में एक 15 वर्षीय किशोरी का अपहरण नगर से सटे एक मोहल्ले से कर लिया गया,लड़की को बाइक पर बैठा कर एक युवक अपहृत कर ले गया,परिजनों ने आशंका जताई है किआरोपी शादी करके उनकी लड़की का जीवन बर्बाद कर देगा।

Karunakar Ram Tripathi
118

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap