Sat, 13 Jun 2026 12:30 PM

पूर्व विधायक की जमीन पर गुमटी रख मांगी 5 लाख की रंगदारी,प्राथमिकी हुई दर्ज।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

स्थानीय नगर थाना क्षेत्र में अवस्थित सुप्रिया सिनेमा रोड में एक भूखंड पर जोचटपटिया के पूर्व विधायक,प्रकाश राय की भूमि है, उस भूखंड पर असामाजिक तत्वों ने एक गुमटी रखकर इसके एवज में 5 लाख रुपया के रंगदारी की मांग की है। इस मामले में कालीबाग ओपी थाना में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। थानाअध्यक्ष,विवेक कुमार बालेंदु ने संवाददाता को बताया कि सुप्रिया सिनेमा रोड निवासी प्रकाश राय के लिखी शिकायत पर,क्रिश्चियन क्वार्टर निवासी,सोनल सराफ,कोईरी टोला निवासी,चंदन पांडे, तथा लाल बाजार निवासी, गोविंद प्रसाद राजोरिया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है, मामले की जांच की जा रही है।

पूर्व विधायक प्रकाश राय ने बताया के सुप्रिया सिनेमा रोड के पास उनका तीन कट्ठा जमीन है,आरोपी साजिश कर उनके उस भूखंड के किनारे रात्रि समय एक गोमटी लाकर रख दिया है,साथ में 5 लाख की रंगदारी की मांग की है।

India khabar
121

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap