Tranding
Wed, 03 Jun 2026 10:15 PM

वाणिज्य कर विभाग के छापेमारी के दौरान चार ट्रक पकड़ाये,लगा जुर्माना।

शहाबुद्धीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

वाणिज्य कर विभाग नेअपने छापेमारी के दौरान चार गाड़ियों को जप्त किया है। जबत गाड़ियों में छड,मिक्सर, भुजिया,लकड़ी के समान लदे हुए थे। वाणिज्य कर विभाग के अधिकारी जब्त सामानों के ई वे बिल,टैक्स समेत अन्य करजातों की जांच पड़ताल कर रहे हैं,जांच के बाद ही उन पर टैक्स के साथ जुर्माना लगाया जाएगा।इसकी पुष्टि राज्य कर संयुक्तआयुक्त, दिनेश कुमार ने संवाददाता को दी है। विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जीएसटी चोरी रोकने के लिए स्टेट और केंद्रीय जीएसटी टीम व्यापक पैमाने पर कार्य योजना बनाकर कार्य कर रही है।विभाग एक-एक व्यवसायि की कुंडली खंगार रही है।

इसके पूर्व में भी वाणिज्य कर विभाग के द्वारा कई बार छापेमारी की गई है,जिससे अवैध रूप से कर चोरी करने वाले व्यवसाईयों पर नकेल कसी गई, कई ट्रैकों पर लगे सामानों को जप्त किया गया और उन पर जुर्माना भी वसूल किया गया,मगर कर चोरी करने में व्यवसाईयों के द्वारा कई ट्रिक लगाकर कर की चोरी कर ही लेते हैं,मगर जब विभाग के द्वारा पकड़ाते हैं तो जुर्माने के रूप में कर चोरी किए हुए का 10 गुना जुर्माना दे देते हैं।

Karunakar Ram Tripathi
114

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap